एनटीपीसी ने सरस्वती शिशु मंदिर तपोवन को घोष एवं वाद्य यँत्र सामग्री वितरित की

 ज्योतिर्मठ।

             एनटीपीसी ने परियोजना प्रभावित ग्राम तपोवन में स्थित  सरस्वती शिशु मंदिर में अध्यनरत छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक गतिविधि को बढावा देने हेतु आर एण्ड आर-सामुदायिक विकास कार्यो के तहत् घोष सेट सेट एवं म्युजिकल इन्स्टयूमेंट सामग्री विद्यालय प्रबन्धन को प्रदत्त की गई, ताकि विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय पर्व एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों  को धूमधाम एवं उत्साह से मनाया जा सके।

 उक्त सामग्रियों हेतु पूर्व में प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु  मंदिर एवं ग्राम प्रधान तपोवन द्वारा अवगत कराया गया था कि विगत कई वर्षो से विद्यालय परिवार के पास घोष सामग्री का आभाव है। घोष सेट की प्राप्ति के पश्चात् छात्र-छात्राओं एवं अचार्यों ने प्रशन्नता व्यक्त की। 

इस अवसर पर एनटीपीसी एण्ड आर विभाग के उपमहाप्रबन्धक डी.एस. गर्ब्याल, विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष सिंह भण्डारी ग्राम प्रधान तपोवन पूनम पंत एवं अध्यनरत छात्र-छात्राएं एवं अध्यापकगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ