ज्योतिर्मठ।
श्रीअरविंद अध्ययन केंद्र ज्योतिर्मठ के तत्वावधान में श्रीअरविंद जन्मोत्सव जो प्रतिवर्ष पंद्रह अगस्त को मनाया जाता है, के अवसर पर निबंध, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, प्रतियोगिता में ज्योतिर्मठ नगर के 11 विद्यालयों के सौ छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
संस्था के कोषाध्यक्ष प्रकाश पंवार ने प्रतियोगिता से सम्बंधित सभी व्यवस्थाओं का निर्वहन किया। इस अवसर पर श्रीमती कमला भट्ट सहित संस्था के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य रामदयाल मैदुली एवं वर्तमान प्राचार्य दरवेश्वर प्रसाद थपलियाल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष एवं उत्तर मध्यमा संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद पंत ने संस्था द्वारा संचालित विभिन्न कार्यों पर प्रकाश डाला तथा सभी प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित की।
उन्होंने बताया कि श्रीअरविंद अध्ययन केंद्र द्वारा सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरुषकृत किया जाएगा, पुरुष्कार वितरण समारोह श्रीअरविंद के जन्म दिवस के पूर्व 14 अगस्त को ब्लॉक सभागार में आयोजित किया जाएगा।


0 टिप्पणियाँ