भारत-चीन सीमा की अग्रिम चौकियों सहित सीमांत नगर ज्योतिर्मठ मे धूम धाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

 ज्योतिर्मठ।

        भारत-चीन सीमा की अग्रिम चौकियों, देश के प्रथम गाँव माणा के साथ सीमांत नगर ज्योतिर्मठ मे धूम धाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस। स्वतंत्रता दिवस समारोह नीती-माणा घाटियों के साथ ही भारत -तिब्बत,-चीन सीमा से सटी अग्रिम चौकियों सहित सीमांत नगर ज्योतिर्मठ मे पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 

देश के पहले गाँव माणा मे आईबैक्स ब्रिगेड के जवानों, आईटीबीपी के हिमबीरों ने ग्रामीणों के साथ तिरंगा रैली निकालकर आजादी का जश्न मनाया।

स्वतंत्रता दिवस का मुख्य आयोजन सीमांत पैनखंडा के मुख्यालय ज्योतिर्मठ नगर मे संपन्न हुआ, नगर के विद्यालयों की प्रभातफेरी के उपरांत खेल मैदान रविग्राम मे सामूहिक मार्च पास्ट का भव्य आयोजन हुआ। ध्वजरोहण के उपरांत नगर पालिकाध्यक्ष देवेश्वरी शाह ने मार्च पास्ट की सलामी ली। स्वतंत्रता दिवस आयोजन के क्रम मे ही स्थानीय गाँधी मैदान मे रंगारंग प्रतियोगितात्मक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति हुई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ