जिला मुख्यालय मे 17 अगस्त को गढ़वाल आयुक्त की अध्यक्षता मे होगा जनता मिलन कार्यक्रम।

चमोली।
            जनपद के आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए सोमवार, 17 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 10 बजे जिला कार्यालय सभागार, गोपेश्वर में आयुक्त गढ़वाल मंडल, पौड़ी की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
              जनता मिलन कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी जाएंगी तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
      जनता मिलन कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण गोपेश्वर की बोर्ड बैठक भी आयुक्त गढ़वाल मंडल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। बैठक में प्राधिकरण से संबंधित विभिन्न विषयों एवं प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ