ज्योतिर्मठ।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ज्योर्तिमठ में 16 जुलाई हरेला पर्व से 23 जुलाई तक पर्यावरण जन जागरण सप्ताह के रूप में मनाया गया जिसमें सप्ताह भर छात्र छात्राओ ने, वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ, वृक्षारोपण, पानी बचाओ , प्लास्टिक हटाओ पर्यावरण बचाओ थीम को लेकर चित्रकला प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता व जन- जागरण रैली आयोजित की।
प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं को पुरस्कृत किया गया ।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य शंभू प्रसाद चमोला ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जानकारी प्रदान की। विद्यालय में मुख्य अथिति के रूप में विद्यालय के अभिभावक जगदीश कपूर उपस्थित रहे,उन्होंने छात्र-छात्राओं के द्वारा विविध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए उन्हें बधाई दी।
इसी के साथ हिंदुस्तान ओलंपियाड जनपद में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय के छात्र सुमित कुमार को ₹1100 का नगद पुरस्कार की राशि दी गई।
इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं की संयोजक के रूप में प्रकाश पवार, भारत सिंह भंडारी, सलोनी, चंद्रकला, आशुतोष नितिन, संगीता, प्रदीप, पुरुषोत्तम, हरेंद्र, मनोज, आरती, करिश्मा आदि उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ