ज्योतिर्मठ।
भारतीय जनता पार्टी की बंगाल एवं असम मे ऐतिहासिक जीत पर सीमांत नगर ज्योतिर्मठ मे भी भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने मुख्य चौराहे पर आतिशबाजी कर जश्न मनाकर मिष्ठान वितरण किया।
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अमित सती के नेतृत्व मे स्थानीय कार्यकर्त्ताओं ने जीत की खुशी मे जोरदार नारेबाजी कर आतिशबाजी की।
इस दौरान बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार, पूर्व प्रमुख ठाकुर सिंह राणा, भाजपा नगर महामंत्री समीर डिमरी व अंशुल भुजवाण, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण फरकिया, जिला मंत्री प्रवेश डिमरी, सभासद प्रदीप पंवार, भाजपा नेता राकेश भण्डारी, भगवती प्रसाद नंबूरी, कुशला लाल लोहानी, दिनेश पंवार, श्रीराम डिमरी, प्रभात बहुगुणा, मुकेश नौटियाल, शंकर राणा, जेपी भट्ट, राजेन्द्र रतूड़ी, भाजपा नेत्री बबली राणा, लक्ष्मी साह व शोभा राणा सहित अनेक कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ