रंगारंग सांस्कृतिक एवं पूर्व छात्र मिलन कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ जीआईसी तपोवन का वार्षिकोत्सव।।

 ज्योतिर्मठ।

               पीएमश्री अटल उत्कृष्ट राजकीय आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज तपोवन चमोली का वार्षिक उत्सव व पूर्व छात्र मिलन कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अथितियों द्वारा विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं व पुरातन छात्र-छात्राओ को सम्मानित किया गया। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम मे विद्यालय के छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुलभ साह, शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद डोभाल, व विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष कुसुमलता थपलियाल ने आगँतुक अतिथियों का स्वागत किया।

       इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्योतिर्मठ के ब्लॉक प्रमुख  अनूप नेगी,  विशिष्ट अतिथिगण  ज्योतिर्मठ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष देवेश्वरी शाह,  उत्तराखंड कर्मकार बोर्ड उत्तराखंड के सदस्य कृष्णमणि थपलियाल, एनटीपीसी की एजीएम  (एच.आर) सुजाता दास गुप्ता, डीजीएम (एच.आर) इंदु बालकृष्णा, डीजीएम (आर एण्ड आर) देवेंद्र सिंह गर्ब्याल, एग्जीक्यूटिव (आर एण्ड आर) आनंद कुमार, प्रधान संघ ज्योतिर्मठ के अध्यक्ष मोहनलाल बजवाल, तपोवन की ग्राम प्रधान पूनम पंत, ग्राम प्रधान भंग्यूल मिथिलेश फरस्वाण, ग्राम प्रधान रिंगी सुलभ सिंह फरस्वा, ग्राम प्रधान कुंडी खोला विक्रम सिंह फरस्वाण, ग्राम प्रधान करछौ नयन सिंह फरस्वाण, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बलबीर सिंह बिष्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा आयुर्वेदिक अस्पताल के चिकित्सक डा0 कैलाश, रा० प्रा० विद्यालय तपोवन के प्रधानाध्यापक दीपनारायण तोपाल, जिला रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश डोभाल, विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अशोक डोभाल, अनीता रावत, पूजा कपरुवाण सहित विद्यालय के  शिक्षक, कर्मचारी, अभिभावक, छात्र व स्थानीय जनता मौजूद रही । 

           

      इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख ज्योर्तिमठ श्री अनूप सिंह नेगी जी  द्वारा विद्यालय के विकास कार्यों के लिए अपनी ओर से 2 लाख 50 हजार रु० की अनुदान राशि एवं बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला  की तरफ से आवश्यक सहयोग राशि देने की भी घोषणा की गयी । 

            

      कार्यकम के संयोजक स्थानीय ग्राम प्रधान तपोवन  पूनम पंत, कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद डोभाल व मंच का संचालन राजकीय शिक्षक संघ के ब्लाक ज्योतिर्मठ अध्यक्ष वरिष्ठ शिक्षक दीपेन्द्र सिंह झिंक्वाण ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ