बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने संस्कृत छात्रों को वितरित किए स्कूल ड्रेस

 ज्योतिर्मठ।

     बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती के प्रयासों से सीमांत क्षेत्र के एक मात्र संस्कृत महाविद्यालय एवं संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय के छात्रों के लिए स्कूल ड्रेस विद्यालय को उपलब्ध हुई थी।

       सोमवार को उपाध्यक्ष श्री  सती जी ने श्री बद्रीनाथ वेद वेदांग स्नातकोत्तर संस्कृत महाविद्यालय एवं श्री बदरीनाथ वेद वेदाङ्ग संस्कृत उत्तरमध्यमा विद्यालय ज्योर्तिमठ के छात्र/ छात्राओं को कुर्ता, पायजामा एवं स्वेटर का वितरण किया।

 इस अवसर पर उन्होंने छात्रों एवं शिक्षकों का मार्ग दर्शन करते हुए महाविद्यालय की व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों द्वारा  उपाध्यक्ष श्री सती एवं मन्दिर समिति के अधिकारियों का स्वागत किया गया।

           इस मौके पर प्रचार्य द्रवेश्वर प्रसाद थपलियाल, शेषनारायण भट्ट, प्रदीप पुरोहित, डॉ मनीष देवराड़ी, विमल पुरोहित, मंदिर समिति से कुलदीप भट्ट व संदीप कपरूवाण  उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ