श्री बद्रीनाथ धाम :- बीकेटीसी जुटी यात्रा व्यवस्थाओं मे, उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने किया स्थलीय निरीक्षण एवं दिए आवश्यक निर्देश।

 बद्रीनाथ /ज्योतिर्मठ।

     भगवान बद्रीविशाल के कपाट खुलने मे अब मात्र बारह दिन शेष रह गए हैं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति भी व्यवस्थाओं को चुस्त दुरस्त करने मे जुटी है, मंदिर समिति का अग्रिम दल पहले ही यहाँ पहुंचकर रंग रोगन व मरम्मत कार्यों मे जुटा है।

      शनिवार को बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने बद्रीनाथ धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

        उपाध्यक्ष श्री सती के अनुसार मंदिर समिति का अग्रिम दल अब तक मंदिर सिंहद्वार, मंदिर परिसर रंग रोगन, विश्राम गृहों मे साज सज्जा व मरम्मत आदि का कार्य पूर्ण कर चुका है, और पूजा काउंटर व मोबाइल लॉकर कक्ष का निर्माण कार्य जारी है।

  उन्होंने मास्टर प्लान कार्यों की देख रेख कर रही एजेंसियों से कपाट खुलने से पूर्व मंदिर पहुँच मार्ग सहित सभी आवश्यक निर्माण कार्य पूर्ण कर लेने की अपेक्षा की ताकि तीर्थ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

     बीकेटीसी उपाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन मे बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति श्री बद्रीनाथ एवं केदारनाथ पहुँचने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुगम व सुलभ दर्शनों की ब्यवस्था के लिए कृत संकल्पित है।

     इस दौरान एसडीएम चन्द्र शेखर बशिष्ठ, पुलिस उपाधीक्षक एम एस बिष्ट, ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित, मंदिर अभियंता गिरीश रावत, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, सहायक नोडल अधिकारी प्रोटोकॉल संदीप कपरुवाण आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ