प्रख्यात सूफ़ी गायक कैलाश खेर ने किए भगवान बद्रीविशाल के दर्शन, बीकेटीसी ने किया स्वागत

 बद्रीनाथ/ज्योतिर्मठ।

                प्रसिद्ध सूफी भजन गायक कैलाश खेर ने आज बुधवार  दोपहर को भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये तथा विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। 

           कैलाश खैर के बदरीनाथ पहुंचने पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला।इस अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति  बदरीनाथ धाम के प्रभारी अधिकारी गिरीश चौहान ने कैलाश खेर का स्वागत किया। उन्होंने सूफी गायक को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया।

        कैलाश खेर ने मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना में भाग लेते हुए देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम आकर उन्हें आध्यात्मिक शांति और ऊर्जा का अनुभव हुआ उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं की भी सराहना की।

            इस दौरान मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चौहान, धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, वाणी विलास डिमरी, नोडल अधिकारी प्रोटोकॉल  प्रमोद नौटियाल, सब नोडल अधिकारी प्रोटोकॉल संदीप कपरुवाण,  अवर अभियंता गिरीश रावत, वैभव उनियाल, विकास सनवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में कैलाश खेर को करीब से देखने की उत्सुकता बनी रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ