आरएसएस की शताब्दी वर्ष पर आयोजित हुई सामाजिक सद्भाव बैठक।।

 ज्योतिर्मठ।

               ज्योतिर्मठ नगर  के अपने अपने क्षेत्रो में विशेष काम करने वाले प्रबुद्ध जनों ने अपनी  सनातन संस्कृति,समाज और राष्ट्र को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक रूप से मिलकर कार्य करने का आवाह्न किया,सामाजिक सद्भाव बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज में समुदायों के बीच आपसी भाईचारा, समन्वय और एकता को मजबूत करना है।                                मुख्य वक्ता के रूप मे उपस्थित प्रान्त शारीरिक शिक्षण प्रमुख सुनील जी ने कहा कि संघ का मानना है कि सामाजिक सद्भाव भारत का स्वभाव है।राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का मानना है हमे भेदभाव को मिटाकर, जात-पात से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है।

             शताब्दी वर्ष का लक्ष्य: संघ अपने स्थापना के सौवें वर्ष (2025-26) में सामाजिक सद्भाव बढ़ाने के लिए देश भर में घर-घर संपर्क अभियान चला रहा है।

               वंचितों का सशक्तिकरण बैठक में वंचित और पिछड़े वर्ग को सशक्त करने, उन्हें सम्मान देने और समाज में 'समरसता' (हृदय की समानता) स्थापित करने का आह्वान किया गया है।

पंच परिवर्तन संघ के सामाजिक सद्भाव कार्यक्रम में 5 मुख्य बिंदु शामिल हैं -  *सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्व जागरण, और नागरिक कर्तव्य*।

              सांस्कृतिक एकता पर जोर ,समाज में व्याप्त कुरीतियों और रूढ़ियों को दूर करने और परिवार में आत्मीयता व संस्कार बढ़ाने की चर्चा होती है।

            विभिन्न जातियों के बीच संवाद: इन बैठकों में विभिन्न जाति, समाज और पंथ के प्रतिनिधि हिस्सा लेते हैं ताकि समाज में संवाद और सहयोग को बढ़ावा मिले। 

                  संघ का मानना है कि सामाजिक सद्भाव के द्वारा ही समाज की समस्याओं (जैसे ड्रग्स का बढ़ता जाल, मतभेद) का समाधान संभव है, भारत के युवा राष्ट्र की शक्ति है, ड्रग्स का  प्रचलित होना युवाओं की शक्ति को बर्बाद करना है।  

             बैठक में नृसिंह-नव दुर्गा सेवा समिति के अध्यक्ष भुवन चन्द्र उनियाल, रेडक्रास सोसाइटी के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश डोभाल, संतोष भंडारी, हर्षवर्धन भट्ट, वाणी विलास डिमरी, विनोद असवाल, देवेंद्र सिंह, शेषनारायण, मनीष देवराड़ी, आशीष भट्ट, उमाशंकर,अवतार सिंह रावत,श्री राकेश ,श्रीमती नन्दी पांवर, श्रीमती उत्तरा देवी, श्रीमती पार्वती देवी, श्रीमति गुड्डी देवी,श्रीमती सुलोचना कपरुवान, श्रीमती कान्ता शाह, श्रीमती ललित देवी, श्रीमती कंचन देवी, श्रीमती नन्दी देवी, जिला प्रचारक मिथलेश, नगर बौद्धिक प्रमुख बद्री सिंह नेगी, सह नगर कार्यवाह प्रकाश पंवार, विभाग प्रचार प्रमुख शम्भू प्रसाद चमोला जी, नगर कार्यवाह द्रवेश्वर प्रसाद थपलियाल, आशुतोष डोभाल, हरेन्द्र नेगी, नितिन भट्ट, पर्यावरण प्रमुख अवतार सिंह, धर्म जागरण प्रमुख राजेन्द्र चमोला आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ