बालिका इंटर कॉलेज ज्योतिर्मठ की बारहवीं की छात्रा तृप्ति डिमरी ने जनपद मे पहला स्थान किया प्राप्त,, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का परीक्षा परिणाम भी रहा उत्साहजनक।।

ज्योतिर्मठ।
            पीएमश्रीराजकीय आदर्श बालिका इंटर मीडियट कॉलेज की बारहवीं की छात्रा तृप्ति डिमरी ने 95.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद चमोली मे पहला स्थान प्राप्त किया है, होनहार तृप्ति ने हाई स्कूल मे भी 92.2प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्रका नाम रोशन किया था।
    सीमांत नगर ज्योतिर्मठ के रविग्राम वार्ड की निवासी तृप्ति की कक्षा एक से सातवीं तक की पढ़ाई देवभूमि पब्लिक स्कूल रविग्राम मे हुई, पिता मोहन प्रसाद डिमरी का साया सिर से उठने के बाद माता रंजना डिमरी ने बेटी तृप्ति की परवरिश की, माता बच्चों के लालन पालन के लिए एनटीपीसी मे संविदा पर माली की नौकरी करती है।
         
       तृप्ति की इस उपलब्धि पर  विद्यालय की प्रधानाचार्य उर्मिला बहुगुणा ने फूल माला पहना कर तृप्ति व माता रंजना डिमरी का सम्मान करते हुए 51सौ रूपये की धनराशि पुरुष्कार स्वरूप प्रदान की। विद्यालय परिवार ने तृप्ति व उनकी माता को शुभकामनाएं दी।
        तृप्ति को जनपद चमोली मे सर्वोच्च स्थान हासिल करने पर रविग्राम वार्ड के पालिका सभासद प्रवेश डिमरी, निवर्तमान सभासद समीर डिमरी, वन पंचायत सरपंच हर्ष बर्धन भट्ट सहित अनेक लोगों ने शुभकामनाएं दी है।
             इधर  सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ज्योर्तिमठ का हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम उत्साह जनक रहा।
        हाई स्कूल में ऋषभ राणा ने 91% अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान स्वर्ण पांडे ने 90.8% अंकों के साथ विद्यालय में दूसरा स्थान आकाश बुटोला ने 88% अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
 इसी प्रकार इंटरमीडिएट में सुमित कुमार ने 89.4% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्रियांशु राणा ने 87.6% अंकों के साथ दूसरा स्थान अभिनव भंडारी ने 84% अंकों के साथ तीसरा स्थान स्थान प्राप्त किया है।
          हाई स्कूल में 30 छात्र-छात्राओं में प्रथम स्थान 16 छात्राओं ने विशेष योग्यता के साथ परीक्षाउत्तीर्ण की जबकि इंटरमीडिएट में 34 छात्र छात्राओं ने प्रथम स्थान एवं 12 छात्राओं में विशेष योग्यता के साथ इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण की।
                विद्यालय के प्रधानाचार्य  शम्भू प्रसाद चमोला, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रकाश कपरुवाण, व्यवस्थापक दिनेश बड़वाल, संरक्षक भुवन चंद उनियाल, कोषाध्यक्ष हरेंद्र सिंह पवार, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य बद्री सिंह नेगी, एवं समस्त आचार्य परिवार ने छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ