बीकेटीसी दस्तूर उप समिति की बैठक :- हकूहकूक व दस्तूरधारियों के हित रहेंगे सुरक्षित --ऋषि प्रसाद सती

 ऋषिकेश/ज्योर्तिमठ।

                  बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति( बीकेटीसी ) दस्तूर उप समिति की  बैठक बुधवार 11मार्च को बीकेटीसी के ऋषिकेश  स्थित चंद्रभागा  यात्री विश्राम गृह सभागार में बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई थी आज शुक्रवार को ज्योर्तिमठ स्थिति प्रधान कार्यालय  में बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने बैठक कार्यवाई सहित निर्णयों तथा पारित प्रस्तावों की जानकारी देते हुए बताया कि बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के दिशा निर्देश में आयोजित दस्तूर  उप समिति की बैठक में महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित हुए है।कहा कि समिति के दस्तूरदारों  तथा हकहकूकधारियों के हित बीकेटीसी की ओर से सुरक्षित है।

           बताया कि अधीनस्थ मन्दिरों के दस्तूर में  10 से 20 प्रतिशत की वृद्धि प्रस्तावित है दस्तूरधारी डिमरी पंचायत, मेहता थोक, कमदी थोक, भण्डारी थोक, मोल्फा माणा, रैक्वाल पंचायत, टिहरी पुरोहित, मालिया पंचायत, रामानुज कोट श्रृंगारी, होली दस्तूर एवं नाई रावल जी के दस्तूर में वृद्धि की संस्तुति की गयी।दूधी महर, माता उनियाणी देवी, जाख देवता, नन्दादेवी, लोकपाल जी, तिमुण्डया पूजा गरूड़छाड़ एवं औजी (बाजगीर) जोशीमठ / पाण्डुकेश्वर के दस्तूर में बृद्धि की संस्तुति की गयी बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक 5 वर्ष में देय दस्तूरों की समीक्षा एवं वृद्धि की जाय।

      

          बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि केदारधाम से जुड़े पंच पंडा रूद्रपुर की विभिन्न मांगो के सम्बन्ध में दस्तूर उप समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि उप समिति जल्द ही श्री केदारनाथ अधिष्ठान के दस्तूरदारों पंचगाई समिति श्री केदारसभा एवं अन्य दस्तूरदारों के साथ अलग-अलग एवं संयुक्त बैठक करेगी। श्री केदारनाथ अधिष्ठान के नगदी दस्तूरों में 2022 में वृद्धि की गयी है  अब 5 वर्ष के उपरान्त 2027 में चर्चा एवं वृद्धि का निर्णय लिया गया।

                  बैठक में बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती के अलावा बीकेटीसी सदस्य राजेन्द्र प्रसाद डिमरी, देवी प्रसाद देवली, राजपाल सिंह जड़धारी, मुख्य कार्याधिकारी विजय थपलियाल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण, भंडार प्रभारी देवी प्रसाद तिवारी, सदस्य सचिव सन्तोष तिवारी व देवेन्द्र पटवाल आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ