ज्योतिर्मठ।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ज्योतिर्मठ में वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ, कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिवेन्द्र चौधरी भारतीय जीवन बीमा निगम ज्योतिर्मठ, विशिष्ट अतिथि सरला रतूडी एवं कार्यक्रम अध्यक्ष सरोजनी नौटियाल अध्यक्ष मातृ भारती विद्या मंदिर ज्योतिर्मठ द्वारा मां शारदे के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य शंभू प्रसाद चमोला द्वारा गृह परीक्षा वार्षिक परीक्षाफल की घोषणा करते हुए विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहने पर प्रशंसा व्यक्त करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक सत्र 2025- 26 की प्रगति आख्या प्रस्तुत की।
इस अवसर पर अतिथियों द्वारा अपने उद्बोधन में विद्यालय की राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर विविध उपलब्धियों की चर्चा कर सराहना की गईं। कार्यक्रम अध्य्क्ष सरोजिनी नौटियाल ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना की और उन्हें निरंतर परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया।
जुनियर वर्ग में सलोनी कक्षा 8वीं की छात्रा ने 99% तथा सिनियर वर्ग में आदर्श रावत कक्षा 9वीं के छात्र ने 91% अंक के साथ विद्यालय में अपने अपने वर्ग प्रथम स्थान प्राप्त किया । कार्यक्रम में संस्कृति ज्ञान परीक्षा, शैक्षिक उन्नयन प्रदर्शनी, रंगोली ,सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद सहित विविध गतिविधियों के पुरस्कारों से 200 से अधिक छात्राओं को पुरस्कृत किया गया ।
आचार्य प्रकाश पंवार के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में सरस्वती वंदना, स्वागतगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुतियां विद्यालय के सांस्कृतिक विभाग की बहिनों के द्वारा दी गई ।
कार्यक्रम में बदरी सिंह नेगी प्रधानाचार्य शिशु मंदिर ज्योतिर्मठ द्वारा उपस्थित अतिथियों को विद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया । संस्कृत ज्ञान परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले आचार्य भारत सिंह भंडारी,आशुतोष डोभाल,हरेंद्र सिंह नेगी, संगीता नेगी, मनोज बुटोला, प्रकाश पंवार,चंद्रकला, नितिन भट्ट, आरती नेगी, करिश्मा एवं रविंद्र को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की वार्षिक हस्तलिखित पत्रिका 'ज्ञान ज्योति' के छठवें संस्करण का विमोचन भी किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त छात्राओं सहित अभिभावक बृजमोहन चौहान, रेखा पांडे, आशा देवी सहित बडी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ