देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से देहरादून स्थित उनके आवास पर भेंट कर उन्हें होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
मुख्यमंत्री श्री धामी देर सायं पूर्व सीएम के आवास पर पहुंचे, इस दौरान श्री रावत के आवास पर पार्टी के अनेक कार्यकर्त्ता भी मौजूद रहे। इससे पूर्व सीएम धामी पूर्व मुख्यमंत्री जनरल भुवन चन्द्र खंडूरी के आवास पर भेंट कर उन्हें रंगो के पर्व होली की शुभकामनाएं दी।

0 टिप्पणियाँ