ज्योर्तिमठ/उखीमठ।
बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति ( बीकेटीसी ) उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती के निर्देश पर नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ सहित ज्योर्तिमठ परिसर के सहवर्ती मंदिरों नवदुर्गा मंदिर, श्री वासुदेव मंदिर, श्री अष्टभुजा गणेश मंदिर, श्री गरूड़ मंदिर तथा शीतकालीन गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ परिसर तथा कार्यालय भंडार कक्ष तथा यात्री विश्राम गृहों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। मंदिर समिति अधिकारी कर्मचारी, सहित पर्यावरण मित्र सफाई अभियान में शामिल हुए।
उल्लेखनीय है कि विगत दिनों बीकेटीसी उपाध्यक्ष ने मन्दिर समिति के अधीनस्थ मन्दिरों तथा उप कार्यालयों एवं विश्राम गृहों में प्रत्येक शनिवार को अनिवार्य रूप से सफाई कार्यकम हेतु निर्देश जारी करते हुए सभी अधिकारी/ कर्मचारी अपने-अपने तैनाती स्थलों पर अनिवार्य रूप से सफाई कार्यक्रम में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चौहान, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र बिष्ट,प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, राजेन्द्र सेमवाल, नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरवाण,केदार सिंह रावत, तोशाखाना प्रभारी संजय तिवारी अजय सती, प्रदीप बिष्ट, अमित डिमरी, ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में ओंकारेश्वर मंदिर प्रभारी किशन त्रिवेदी,भंडार प्रभारी देवीप्रसाद तिवारी अवर सहायक दीपक पंवार, सहित सभी अधिकारी कर्मचारी व पर्यावरण मित्र स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल हुए।


0 टिप्पणियाँ