विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आयोजित हुई बैठक, संयोजको की बनाई गई टीम

 ज्योतिर्मठ।

          ज्योर्तिमठ नगर में 17फरवरी को आयोजित होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन हिंदू सम्मेलन  की योजना को लेकर ब्लॉक सभागार में बैठक आयोजित की गई,  जिसमें नगर क्षेत्र के नौ वार्डो में टोली बनाकर प्रत्येक वार्ड में बैठक का आयोजन करने तथा प्रत्येक वार्ड के संयोजकों की टीम बनाने का निर्णय हुआ।

 बैठक मे तय हुआ कि समस्त वार्डो के हिन्दू परिवारों को कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का न्योता दिया जाएगा, कार्यक्रम 17 फरवरी को प्रातः 11 बजे चमोली स्टैंड में आयोजित होगा, जिसे व्यवस्थित रूप देते हुए कार्यक्रम को भव्य बनाया जाएगा।

 

       

           बैठक में समस्त ज्योर्तिमठ के सभी हिन्दुओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने पर विचार किया गया और सभी हिन्दू संगठनों से जुड़े हिंदुओं को भी सम्मिलित किए जाने का विचार हुआ।

             स्वयं सेवक अमित सती ने संचालन मे हुई बैठक मे विभाग प्रचार प्रमुख शंभू प्रसाद चमोला  ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए आगे की रूपरेखा जल्द तैयार करने का सुझाव दिया।

 बैठक मे नगर बौद्धिक प्रमुख बद्री सिंह नेगी, स्वयं सेवक ऋषि प्रसाद सती,गुड्डू लाल, सुभाष डिमरी, विजया रावत, भगवती नंबूरी, रमेश डिमरी श्रीराम, रंजना शर्मा, जगदीश सती, राकेश भंडारी, समीर डिमरी, लक्ष्मण फरकिया, प्रदीप फर्शवांण सहित नगर व ग्रामीण मंडल के स्वयं सेवक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ