भव्य कलश यात्रा के साथ विराट हिन्दू सम्मेलन का हुआ आयोजन

 ज्योतिर्मठ।

        आद्य जगतगुरु शंकराचार्य की तपस्थली और सीमांत जनपद चमोली के अंतिम नगर ज्योतिर्मठ में विराट हिंदू सम्मेलन के आयोजन अवसर पर तपोवन टैक्सी स्टैंड से मुख्य बाजार होते हुए सम्मेलन स्थल चमोली टैक्सी स्टैंड तक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में नगर के मातृशक्ति द्वारा मंगल गान व श्री राम के भजन के साथ प्रतिभाग़ किया गया।

       संगठित हिंदू समर्थ हिंदू के थीम के साथ आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक मनोज जी द्वारा अपने उदबोधन में पंच परिवर्तन के विषय सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्व का बोध, पर्यावरण एवं नागरिक कर्तव्य पर अपना वक्तव्य रखा । 

     विशिष्ठ अतिथि बद्रीनाथ धाम के पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल  द्वारा गौरवशाली हिंदू संस्कृति पर विस्तार से चर्चा की गई, डॉक्टर सावित्री रावत द्वारा महिला सशक्तिकरण का विषय रखा गया। कार्यक्रम अध्यक्ष संत समाज के प्रतिनिधि  स्वामी समृद्ध पुरी द्वारा अखंड भारत की महिमा का गुणगान किया गया।

              इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलकियों में सरस्वती विद्या मंदिर ज्योर्तिमठ, सरस्वती शिशु मंदिर ज्योतिर्मठ तथा सुनील के महिला मंगल दल द्वारा सुंदर प्रस्तुतियां दी गई । 

             कार्यक्रम में परंपरागत वाद्य यंत्र ढोल दामाऊं वादक विजय कुमार, संतोष कुमार, हरीश लाल तथा चेतू लाल को सम्मानित किया गया, खेल के क्षेत्र में क् राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले स्कीयर शार्दुल थपलियाल तथा हिमांशु कवांण को सम्मानित किया गया जबकि शिक्षा जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की श्रेणी में अमित नेगी सिद्धिका पंवार, अनुराग सृष्टि सिमरन को सम्मानित किया गया, शिक्षा जगत में योगदान देने वाले सामाजिक कार्यकर्ता हरीश डिमरी को भी सम्मानित किया गया।                    

         सह नगर कार्यवाह प्रकाश पंवार के सफल संचालन में संपन्न हुए कार्यक्रम में विराट हिंदू सम्मेलन मे नगर संघचालक दाताराम मिश्रा, विभाग समरसता प्रमुख शान्ति प्रसाद भट्ट, जिला संयोजक अतुल शाह, कार्यक्रम संयोजक अमित सती, संरक्षक ऋषि प्रसाद सती, कोषाध्यक्ष सुभाष डिमरी, नगर कार्यवाह दर्वेश्वर थपलियाल,जिला प्रचारक मिथिलेश, विभाग प्रचार प्रमुख शंभू प्रसाद चमोला, नगर बौद्धिक प्रमुख बद्री सिंह नेगी, सहित नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के अनेक प्रबुद्ध गण सहित हजारों की संख्या में हिंदू समाज को पोषित करने वाले सनातन प्रेमी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ