ज्योतिर्मठ।
कल्प क्षेत्र उर्गम घाटी में भगवती कालिंका मैदयुल धार देवी रथ यात्रा कार्यक्रम में रविवार को माँ भगवती कालिंका के निमित्त पुजारी भत्ता दिया गया। कालिंका मैदयुल धार देवी के पुजारी गुडवीर सिंह चौहान के द्वारा भगवती को विशेष भोग दिया गया।
इस कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे, पंचनाम देवता के चौक भरकी में आयोजित कार्यक्रम में घोडित नृत्य एवं मुखोटा नृत्य का आयोजन किया गया।
माँ कालिंका देवी रथ यात्रा के समापन से पूर्व आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों मे बड़ी संख्या मे भक्तजन पहुँच रहे हैं।
रविवार के कार्यक्रम में अतिथि के रूप में श्री घंटाकरण के पश्वा महावीर सिंह राणा, दाणी देवी के पश्वा रणजीत, हीरा सिंह चौहान, कालिंका मैदयूल धार देवी के पश्वा कातकी देवी, आरती देवी, वैष्णो देवी के प्रतिनिधि पार्वती देवी, मुडवावीर के प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह चौहान, पुजारी भूमियाल गुड़बीर सिंह चौहान, मेला समिति के प्रतिनिधि हर्षवर्धन फर्स्वाण,रघुवीर सिंह चौहा,न नंदा सिंह नेगी, पंडित प्रशांत सेमवाल, अशोक चौहान, महेंद्र रावत, प्रदीप पंवार, प्रताप पंवार, दर्शन सिंह सुभाष रावत जागर गायन करने वालों में लक्ष्मण सिंह, रघुवीर सिंह , ग्राम प्रधान चंद्र मोहन सिंह भरकी, दीपक सिंह पंवार प्रधान भेंटा , दुर्गा देवी, राजेश्वरी,प्रीति देवी, पूर्व प्रधान मंजू देवी बादर सिंह, पूरन सिंह चौहान, गोविंद देवी सहित सैकड़ो की संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ