जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे न्याय पंचायत किमोठा आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न समस्याओं का हुआ तत्काल समाधान

 पोखरी/चमोली।

              आम जनमानस को केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने तथा जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से  “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को उत्कृष्ट राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज रडुवा चांदनी खाल न्याय पंचायत किमोठ में बहुउद्देशीय शिविर "प्रशासन गांव की ओर” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

            इस शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभागीय स्टालों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ मौके पर ही आवेदन, शिकायत एवं समस्याओं का निस्तारण किया गया।

             कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने पर जिलाधिकारी ने सर्व प्रथम विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया गया,

 शिविर में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, कृषि, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, उद्योग, समाज कल्याण, पंचायती राज/ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान आरोग्य शिविर, राजस्व विभाग, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, , पूर्ति विभाग सहित विभिन्न विभागों  द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों को लाभान्वित किया गया।शिविर के दौरान वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, राशन कार्ड, आधार से संबंधित सेवाएं, विभिन्न प्रमाण पत्रों  स्वरोजगार एवं आजीविका से जुड़ी योजनाओं सहित अन्य जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया गया।

      शिविर में विभिन्न विभागीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं एवं आवेदन प्रक्रियाओं की जानकारी ग्रामीणों को मंच के माध्यम से दी गई।

जिलाधिकारी ने आमजनमानस से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना तथा मौके पर ही संबंधित अधिकारियों की आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

         जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों द्वारा 60 से अधिक समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखी गईं, जिनमें से 40 समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, शेष समस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए।

              शिविर के दौरान ग्रामीणों द्वारा पोखरी गोपेश्वर  मोटर मार्ग  में  डामरीकरण एवं सुरक्षा की दृष्टि से सेफ्टी रेलिंग के कार्यो,मोहन खाल मोटर मार्ग को किमोडी चोपता  मार्ग से जोडने,ग्राम प्रधान रडुवा ने ग्राम पंचायत मे मिनी स्टेडियम निमार्ण, श्मशान घाट सीसी  मार्ग, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना,ग्राम पंचायत किमोठा आवारा पशु के संरक्षण हेतु गौशाला इसके अलाव ग्रामीणों द्वारा गांव में कचरा निस्तारण व्यवस्था सुदृढ़ किए जाने का भी आग्रह किया गया। साथ ही कृषि भूमि में जंगली जानवरों द्वारा फसल क्षति की शिकायत रखते हुए प्रभावित भूमि पर घेरबाड़ (फेंसिंग) किए जाने का अनुरोध किया गया।जिस पर जिलाधिकारी ने प्राथमिकता  के आधार पर जन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निदेश विभागीय अधिकारिंयो को दिए। 

       जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जनपद के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों एवं न्याय पंचायतों में निरंतर उद्देश्यपरक शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का प्रमुख उद्देश्य प्रशासन को सीधे ग्रामीणों तक पहुँचाकर उनकी समस्याओं को मौके पर ही सुनना तथा उनका शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में प्रतिभाग करें, अपनी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखें तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

        जिला प्रशासन द्वारा आमजन से आगामी “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता करने और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की गई।

        शिविर में राज्य मंत्री रामचंद्र गौड़,भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राधा रावत, रंजन सिंह रावत, जिला कार्यकारणी सदस्य दिगपाल सिंह नेगी, ग्राम प्रधान किमोठा हरिकृष्ण प्रसाद,  खंड विकास अधिकारी शिव सिंह भंडारी,तहसीलदार जितेंद्र रावत,सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ