औली/ज्योतिर्मठ।
विश्व विख्यात हिमक्रीड़ा केन्द्र औली के विश्व स्तरीय स्कीइंग स्लोप नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप एवं विंटर गेम्स 2026 के द्वितीय दिवस जेंट सलालम व स्नो बोर्ड स्कीइंग मे देशभर के उम्दा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रख्यात लोक कलाकार दरबान नैथावाल एवं एवं परसारी गाँव के स्थानीय कलाकारों ने लोक संस्कृति की मनमोहक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की। वीकेंड होने के चलते बड़ी संख्या मे औली पहुँच रहे पर्यटक भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता देख मंत्र मुग्ध हो रहे हैं।
नेशनल स्कीइंग चैम्पियनशिप के दूसरे दिवस जेंट स्लालम (पुरुष वर्ग) मे जिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया उनमे क्रमशः बाकिर हुसैन-आर्मी ग्रीन,आशिफ अज़ीज- आर्मी रेड,जेकमेट रफस्तान- आर्मी रेड,तथा स्नोबोर्डिंग (पुरुष वर्ग) मे जुबेर अहमद लोन- जम्मू-कश्मीर,कुलविंदर शर्मा- आर्मी, हरि प्रसाद-आर्मी,
इसी प्रकार स्नोबोर्डिंग (महिला वर्ग) मे प्रीति ठाकुर -हिमाचल प्रदेश, प्रकृति ठाकुर- हिमाचल प्रदेश, व दीपिका ठाकुर -हिमाचल प्रदेश ने अपना परचम लहराया।
रेस ऑफिस में विजयंत रावत, विक्रम फरस्वाण एवं विजय सती द्वारा विजेताओं के परिणाम विधिवत घोषित किए गए।
राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी शानदार आयोजन किया जा रहा है, लोकगायक दरबान नैथवाल ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से समां बांध तो परसारी की स्थानीय टीम ने पारंपरिक लोकसंस्कृति की रंगारंग झलक प्रस्तुत की।
विंटर गेम्स एसोसिएशन के सचिव राकेश रंजन भिलंगवाल, सह सचिव अजय भट्ट, कोच विकेश डिमरी, जीएमवीएन के प्रदीप शाह, प्रदीप मंद्रवाल, मुख्य स्कीइंग कोच कमल किशोर डिमरी सहित आईटीबीपी, आर्मी के अधिकारियों एवं सैकड़ों खिलाड़ियों और सैलानियों की सहभागिता से बेहतरीन आयोजन संचालित हो रहा है।


0 टिप्पणियाँ