ज्योतिर्मठ।
भारत सरकार एवं शहरी विकास विभाग उत्तराखंड के निर्देशों के क्रम में शनिवार को नगर पालिका परिषद ज्योतिर्मठ द्वारा नगर मे स्वच्छता जागरुकता रैली आयोजन किया गया, जिसमें नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं के साथ ही अध्यापक गण उपस्थित रहे। पालिकाध्यक्ष अध्यक्ष देवेश्वरी साह ने विशेष स्वच्छता जन जागरूकता रैली में प्रतिभाग करते हुए कहा कि पालिका द्वारा नगर को साफ सुथरा रखने की साथ ही घर से उत्पन्न कूड़े को गीला एवं सूखा अलग-अलग रखने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है, और समय समय पर जन जागरूकता रैली के माध्यम से भी नगरवासियों को जागरूक किया जा रहा है।
इस रैली में स्कूली बच्चों द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्लास्टिक से होने वाले कुप्रभाव को स्लोगन एवं तख्ती संदेश के माध्यम से पहुंचने का प्रयास किया गया।
रैली में पूर्व की भांति इस बार भी व्यापार सभा का महत्वपूर्ण सहयोग मिलता आ रहा है और संपूर्ण नगर क्षेत्र में सभी व्यापारियों द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग एवं बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध है।
गौरतलब है कि जनवरी 2010 से जोशीमठ नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक एवं कैरी बैग का प्रयोग नहीं किया जा रहा है।
रैली में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती देवेश्वरी साह के अलावा अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित, व्यापार सभा अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी एवं स्कूल के अध्यापक एवं अध्यापिका एवं पालिका कर्मचारी एवं पुलिस प्रशासन उपस्थित रहे।
रैली में एमजी इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा स्वच्छता से संबंधित एवं जैविक -अजैविक कूड़ा, प्लास्टिक से पर्यावरण को हानि के संबंध में नुक्कड़ नाटक का आयोजन मुख्य बाजार मे किया गया।
0 टिप्पणियाँ