विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीड़ा केन्द्र औली मे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया "औली विंटर कार्निवाल"-2026 का शुभारंभ।

औली-हिमालय।
          प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को औली की खूबसूरत वादियों मे  विंटर कार्निवाल -2026 का शुभारंभ करते हुए कहा कि आप सबके बीच उपस्थित होना मेरे लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व और स्पष्ट संकल्प के परिणाम स्वरूप उत्तराखंड को विश्वस्तरीय शीतकालीन पर्यटन डिस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में  महत्वपूर्ण पहल संभव हो सकी है।
       श्री महाराज ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य, आध्यात्मिक चेतना और साहसिक संभावनाओं का अद्वितीय संगम है। समुद्र तल से दो हजार पांच सौ से तीन हजार पचास मीटर की ऊँचाई पर स्थित औली, अपने विस्तृत प्राकृतिक ढलानों, ओक और देवदार के वनों तथा नंदा देवी, कामेट और माना जैसे हिमालयी शिखरों के दिव्य दृश्यों के कारणं भारत का प्रमुख विंटर डेस्टिनेशन बन चुका है। यहाँ की भौगोलिक संरचना और अनुकूल जलवायु इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए आदर्श स्थल बनाती है।
           पर्यटन मंत्री  सतपाल महाराज  ने  कहा कि 13 से 16 फरवरी 2026 तक आयोजित इस Winter Carnival में अनेक  गतिविधियां संचालित होंगी। साथ ही, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और स्थानीय लोककलाओं की प्रस्तुतियाँ भी इस आयोजन को एक अद्वितीय उत्सव बना रही हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करेगा, होमस्टे और स्थानीय उदयमों को बढ़ावा देगा तथा क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगा। हमारा उददेश्य केवल आयोजन करना नहीं, बल्क औली को एक स्थायी विंटर स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित पहिचान  मिलेगी।
          उन्होने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हमारी सरकार पर्यटन को राज्य की  अर्थव्यवस्था  का प्रमुख आधार स्तंभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। शीतकालीन पर्यटन को वर्षभर के पर्यटन चक्र में समाहित कर हम उत्तराखंड के दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में संतुलित और सतत विकास सुनिश्चित कर रहे हैं। यह पहल वोकल फार लोकल और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की भावना को भी सशक्त करेगी।
         पर्यटन मंत्री ने विंटर कार्निवाल के आयोजन के लिए बधाई देते हुए  कहा कि उन्हे पूर्ण विश्वास है कि औली विंटर कार्निवाल- 2026 उत्तराखंड को वैश्विक मानचित्र पर सुदृढ़ पहचान दिलाने में मील का पत्थर सिद्ध होगा।
            पर्यटन मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है,उन्होंनेघोषणा करते हुए कहा कि शीतकालीन पर्यटन एवं साहसिक खेलों को बढ़ावा दिए जाने हेतु औली में विंटर कार्निवल का आयोजन किया जा रहा है जिसे प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाएगा,अप्रैल 2026 में भारतीय सेना के साथ सूर्य देवभूमि चैलेंज का आयोजन प्रस्तावित है जिसके अंतर्गत हेलंग से उर्गम, रूद्रनाथ, मंडल होते हुए उखीमठ तक कुल 91 किमी, ट्रेल का आयोजन किया जाएगा।
              आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन की सफलता के पश्चात जनपद चमोली की नीति घाटी में 31 मई को नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन का आयोजन किया जाना है जिसमें रिमखिम से नीति होकर मलारी तक कुल 75 किमी. अल्ट्रामैराथन एवं मलारी से नीति होकर मलारी तक कुल 42 किमी. मैराथन आयोजित होगी। उक्त कार्यक्रम में विदेशी प्रतिभागियों की उपर्थिति सुनिश्चित किए जाने हेतु भी प्रयास किए जा रहे है।
            जून 2026 में भारतीय सेना के साथ मिलकर बद्रीनाथ एवं माणा में देवभूमि कल्वरल फेस्टिवल के द्वितीय संस्करण का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि 80 के दशक में कुमाऊँ से गढ़वाल के मध्य होने वाली प्रसिद्ध हिमालयन कार रैली का वर्ष 2026 में पुनः आयोजन प्रस्तावित है। पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के प्रचार-प्रसार हेतु गत माह एक्रो फेस्टिवल का आयोजन किया गया है जिसे कैलेंडर इवेंट की तरह हर साल आयोजित किया जाएगा।
     पर्वतमाला परियोजना के अंतर्गत केदारनाथ और हेमकुण्ड रोपवे का निर्माण कार्य इस वर्ष से होना प्रस्तावित है। रोपवे के निर्माण इन दोनों धामों में आने वाले श्रद्वालुओं को सुविधा प्रदान होगी।
           औली स्थित रोपवे की शीघ्र  मरमत की जाएगी जिसके लिए तकनीकी टीम जोशीमठ पहुंच गई है।
              कार्निवल के दौरान स्कीइंग, साहसिक खेलों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, स्थानीय उत्पाद प्रदर्शनी ज्योतिर्मठ पौराणिक  लाटा लोक सास्कृतिक दल मा नन्दा देवी डोली का मंचन भव्य रहा एव अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों  का आयोजन किया गया।
                       इस दौरान पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल, विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल,  बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती,नगर पालिका अध्यक्ष जोशीमठ देवेश्वरी,, ब्लाक प्रमुख अनूप नेगी, भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल बर्तवाल, जिला महामंत्री अरुण मैठाणी व विनोद कनवासी,  भाजपा नगर अध्यक्ष अमित सती, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रदीप फर्शवांण,जिलाधिकारी गौरव कुमार ,एमडी जीएमवीएन विशाल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक  सुरजीत सिंह पवार, कार्यकारी अधिकारी बीएल राणा, महाप्रबंधक जीएमवीएन लक्ष्मीराज चौहान, निदेशक वित्त रोमिल चौधरी, स्की एंड माउन्टनेरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय भट्ट, सचिव एसोसिएशन राकेश रजन भिलगवाल, उपनिदेशक अमित लोहनी, जोशीमठ के उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ, ब्यापार संघ अध्यक्ष नैन सिंह भण्डारी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़, साहसिक खेल अधिकारी सीमा नौटियाल, थल क्रीड़ा विशेषज्ञ शीतल सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ