सेना के डिफेन्स स्टोर परिसर मे लगी आग पर पाया काबू, कोई जनहानि नहीं।

ज्योतिर्मठ, 02जनवरी।
          शुक्रवार दोपहर जोशीमठ -औली रोड के समीप सेना के डिफेन्स स्टोर परिसर मे अचानक लगी आग से अफरा तफरी मच गई, भीषण आग की घटना के बाद कोई जनहानि नहीं हुई।
       
      आग लगने की सूचना मिलते ही सेना ने विभिन्न यूनिटों के जवानों, आईटीबीपी व अग्निशमन दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर कड़ी मशक्क़त के बाद आग पर काबू पा लिया, किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई, स्टोर के बाहर रखे सामान का अवश्य नुकसान हुआ है।
  
       प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार पास के जंगलो मे फैली आग की लपटें व चिंगारी के परिसर तक पहुँचने पर यह घटना घटित हुई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ