भारतीय स्की टीम 21 दिनों के विशेष प्रशिक्षण के लिए इटली रवाना

 नई दिल्ली/औली, 14जनवरी।

               भारतीय स्की टीम बुधवार को विशेष प्रशिक्षण के लिए इटली रवाना हुई.  यह टीम इटली मे 21दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर यूथ ओलम्पिक एवं अंतर्राष्ट्रीय स्कीइंग की प्रतिस्पर्धा के लिए स्वयं को तैयार करेंगें।पंद्रह सदस्सीय भारतीय दल का नेतृत्व अजय भट्ट कर रहे हैं।

 इस दल में उत्तराखंड की ख्याति प्राप्त स्कीयर्स महक कवाण सहित हिमांचल एवं जम्मू कश्मीर के खिलाड़ी शामिल हैं,जो इटली में 21 दिनों का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करेगी।

             भारतीय टीम के लीडर अजय भट्ट के अनुसार यह प्रशिक्षण शिविर आगामी यूथ ओलंपिक खेलों की तैयारी के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है , जिससे खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार किया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ