ज्योतिर्मठ, 08जनवरी।
विकासखंड ज्योतिर्मठ के न्याय पंचायत द्वीगतपोंण के टगणीतल्ली में उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ की अध्यक्षता में जन जन की सरकार, जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में कुल 185 लाभार्थियों ने विभागीय सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ उठाया। शिविर के दौरान कुल 18 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।
इस अवसर पर राज्य मंत्री रामचंद्र गौड, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गुड्डू लाल, प्रधान बबीता देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित हुई तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो पाया, जिससे जनसेवाओं की पहुंच सुदूर क्षेत्रों तक प्रभावी रूप से बनी है।

0 टिप्पणियाँ