गोवा मे आयोजित सरेन्डीपिटी कला उत्सव मे विश्व सांस्कृतिक धरोहर "रम्माण" का होगा मंचन

 ज्योतिर्मठ।

            गोवा मे आयोजित सरेन्डीपिटी कला उत्सव मे उत्तराखंड के पैनखंडा जोशीमठ की विश्व धरोहर रम्माण का भी आयोजन होगा, जिसके लिए इन दिनों रम्माण की धरती सलूड़ डुंग्रा मे तैयारियां जोर शोर से चल रही है।

    गोवा (पणजी) में आयोजित विश्व स्तरीय सरेन्डिपिटी कला उत्सव में प्रतिभाग करने हेतु विश्व सांस्कृतिक धरोहर रम्माण सलूड़ -डुंग्रा ज्योतिर्मठ का 30 सदस्यीय कलाकारों का दल 11 दिसम्बर को गांव से प्रस्थान करेगा। 

        रम्माण के संरक्षक डॉ कुशल भण्डारी ने बताया कि 14 दिसम्बर की रात उत्सव में विश्व सांस्कृतिक धरोहर रम्माण सलूड़ -डुंग्रा, ज्योतिर्मठ का आकर्षक मंचन सम्मपन होगा, जिसके साक्षी देश विदेश के हजारों पर्यटक, रंगकर्मी तथा साहित्यकार होंगे। 

  फाइल फोटो-

          रम्माण मंचन का मुख्य उद्देश्य पैनखण्डा क्षेत्र की पौराणिक संस्कृति से दुनिया को रूबरू कराना भी है, ताकि दुनिया के लोग हमारी पौराणिक संस्कृति से विज्ञ हो सके। मंचन से विश्व सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण में भी सहयोग प्राप्त होगा।

          गांव व क्षेत्र में उत्साह का वातावरण है, गांव में रम्माण मंचन की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। दल में मुख्य रूप से  अध्यक्ष शरतसिंह बंगारी, हीरा सिंह, दिनेश सिंह, भगतसिंह, देवेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ