ज्योतिर्मठ, 31दिसंबर।
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ज्योतिर्मठ का सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आकाश यादव प्रबंधक नैनीताल बैंक ज्योतिर्मठ द्वारा साइबर सिक्योरिटी हेल्प लाइन नम्बर 1930 पर कॉल संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
विशिष्ट अतिथि सभासद नगर पालिका ज्योतिर्मठ दीपक शाह द्वारा विद्यार्थियों का खुद की प्रतिभा को पहचान कर उस क्षेत्र में आगे बढ़ने का सूत्र दिया गया। प्रधानाचार्य शंभू प्रसाद चमोला द्वारा अपने उदबोधन में पंच परिवर्तन के विषय पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश पंवार द्वारा शिविर के सात दिनों में संपादित किए गए कार्यक्रमों की जानकारी दी, स्वयंसेवी अभिनव भंडारी के संचालन में हुए कार्यक्रम में अध्यापक भारत भंडारी, हरेंद्र नेगी, आशुतोष डोभाल, नितिन भट्ट, रविंद्र कुमार, चंद्रकला परमार, संगीता नेगी, आरती नेगी, करिश्मा, सलोनी सहित पचास शिविर के स्वयंसेवियों के अतिरिक्त कक्षा दसवीं एवं और बारहवीं के विद्यार्थी उपस्थित रहे ।


0 टिप्पणियाँ