देश की राजधानी मे हुए बम ब्लास्ट के बाद उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों मे भी हाई अलर्ट,, बद्रीनाथ धाम मे चला सयुंक्त चैकिंग अभियान।।

बदरीनाथ/ज्योतिर्मठ, 11नवंबर।
          देश की राजधानी दिल्ली में हुई बम ब्लास्ट की घटना के बाद हाई अलर्ट को देखते हुए श्री बदरीनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था को परखने के उद्देश्य से सेना की असम रेजीमेंट, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति, पुलिस प्रशासन तथा एसडीआरएफ  द्वारा संयुक्त  सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया।
        
           अभियान के दौरान मंदिर परिसर, तप्तकुण्ड, घाटों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग की गई, इस दौरान संभावित आपात स्थितियों से निपटने, तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया गया।
        अलर्ट के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता किया गया,  सभी एजेंसियों ने बेहतर समन्वय के साथ इस अभियान में भाग लिया।
           इस अवसर पर श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के  अधिशासी अभियंता विपिन तिवारी, असम रेजीमेंट के अधिकारी व जवान, थानाध्यक्ष  नवनीत भंडारी, नगर पंचायत बद्रीनाथ के ईओ सुनील पुरोहित आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ