तपोवन क्षेत्र के कई गावों मे प्रवास के बाद जोशीमठ पहुंची श्री माता अनसूया रथ डोली यात्रा,, शनिवार को पंचवटी सिंहधार मे होगा प्रवास।।

ज्योतिर्मठ, 08नवंबर।
       इन दिनों पैनखंडा जोशीमठ क्षेत्र मे माता अनसूया की रथ डोली यात्रा का गाँव गाँव पहुंचकर ध्याणी मिलन एवं देव भेंट के कार्यक्रम जारी है। तपोवन क्षेत्र के कई गावों मे प्रवास के उपरांत रथ डोली यात्रा शुक्रवार को रात्रि प्रवास के लिए  जोशीमठ नगर के सुनील  व डाड़ो गाँव पहुंची। जहाँ ध्याणी मिलन व दोपहर भोग पूजा के बाद शनिवार को पंचवटी- सिंहधार पहुंची।
       
        सिंहधार पहुँचने  पर बद्रीनाथ धाम के निवर्तमान धर्माधिकारी आचार्य भुवन चन्द्र उनियाल, आचार्य श्रीकृष्ण मैठाणी, आचार्य सुधाकर उनियाल आदि ने डोली रथ यात्रा का स्वागत किया। यहाँ रात्रि प्रवास एवं दोपहर भोग पूजा के बाद रविवार को रविग्राम प्रवास के लिए पहुंचेगी।
     श्री माता अनसूया रथ डोली देवरा यात्रा समिति के अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह नेगी के अनुसार जोशीमठ नगर मे पहुँचने से पूर्व डोली यात्रा सुभाईं-भविष्य बद्री, भंग्यूल, तपोवन, ढाक, बड़ागांव, के बाद सुनील-जोशीमठ पहुंची।
  रथ यात्रा मे समिति के सचिव पंकज बिष्ट, कोषाध्यक्ष कमल सिंह नेगी, डाँ चन्द्र शेखर तिवारी, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, अरुण तिवारी एवं पुजारी राकेश चन्द्र तिवारी आदि अनेक लोग शामिल हैं।
     

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ