ज्योतिर्मठ, 02नवंबर।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ज्योतिर्मठ जनपद चमोलित का तीन दिवसीय प्रारम्भिक वर्ग का रविवार को सरस्वती शिशु- विद्या मंदिर ज्योतिर्मठ में सम्पन्न हुआ, प्राथमिक वर्ग मे ज्योतिर्मठ नगर तथा ज्योतिर्मठ खण्ड में बड़ागांव, तपोवन ,पांडुकेश्वर, उर्गम, सलूड के 31 स्वयंसेवियों ने प्रतिभाग कर संघ की प्राथमिक जानकारी प्राप्त की।
तीन दिवसीय दिन –रात के इस शिविर में वर्ग पालक के रूप में दाता राम मिश्रा नगर संघचालक,वर्ग कार्यवाह-शम्भू प्रसाद चमोला विभाग प्रचार प्रमुख,वर्ग व्यवस्था प्रमुख- सूर्य प्रकाश बगासी ,
सह वर्ग व्यवस्था प्रमुख–कैलाश भट्ट , नगर पालक /जिला शारीरिक प्रमुख- सुरेन्द्र सिंह रावत, मुख्य शिक्षक- रणजीत सिंह,शारीरिक प्रमुख-बिपिन , वर्ग बौद्धिक प्रमुख- द्वारिका प्रसाद सत्ती , नगर बौद्धिक प्रमुख बद्री सिंह नेगी,वर्ग भोजन प्रमुख- अवतार घरिया, भोजन एवं जल वितरण विनोद असवाल, कार्यालय प्रमुख – आशुतोष डोभाल एवं ओमप्रकाश, नगर कार्यवाह- द्रवेश्वर प्रसाद थपलियाल,सह नगर कार्यवाह- प्रकाश पंवार, जानकी प्रसाद डिमरी, ,हरेन्द्र नेगी , मनोज बुटोला सहित कई स्वयंसेवक व्यवस्था की दृष्टि से उपस्थित रहे l
तीन दिवसीय वर्ग मे प्रतिदिन प्रातः 5:00 बजे जागरण से लेकर रात्रि 10:00 बजे तक की दिनचर्या में अलग-अलग सत्र में स्वयंसेवकों द्वारा शारीरिक, बौद्धिक, आध्यात्मिक ,सांस्कृतिक सहित समग्र विकास की दृष्टि से जीवन उपयोगी प्रशिक्षण प्राप्त किया,
शिविर के समापन समारोह में अमित सती सहित नगर के कुछ गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे जिसमें नगर संघचालक द्वारा स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं को गति देने की दृष्टि से प्रशिक्षण प्राप्त स्वयंसेवकों को विभिन्न दायित्व देते हुए घोषणा की गई।
0 टिप्पणियाँ