बदरीनाथ धाम,18 अक्टूबर।
भारतीय स्टेट बैंक प्रबंध निदेशक विनय मुरलीधर टोन्सी और मुख्य महा प्रबंधक देवाशीष मिश्रा ने आज भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए सुख-समृद्धि समृद्धि की प्रार्थना की। उनके साथ हल्द्वानी के डीजीएम राजीव रंजन और एजीएम मिहिर बहादुर सिंह भी दर्शन को पहुंचे।
मंदिर परिसर पहुंचने पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने अतिथियों का सम्मान किया और भगवान बदरीविशाल का अंगवस्त्र प्रसाद भेंट किया।
इस दौरान मंदिर के अधिशासी अभियंता/प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी भी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ