स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बीकेटीसी एवं नगर पंचायत बद्रीनाथ ने चलाया स्वच्छता अभियान।।

श्री बदरीनाथ धाम: 2 अक्टूबर।
            प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत     प्रदेश में  स्वच्छता सेवा पखवाड़ा मनाये जाने का आव्हान पर गुरुवार को नगर पंचायत बदरीनाथ तथा श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी), पर्यटन विभाग,  पुलिस प्रशासन, एसडीआरएफ ,आईटीबीपी, होमगार्ड आदि विभागों के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता सेवा पखवाड़ा आयोजित हुआ। 
        इस कार्यक्रम मे बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती,  वरिष्ठ सदस्य श्रीनिवास पोस्ती ,सदस्य महेंद्र शर्मा, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी/ कार्यपालक मजिस्ट्रेट विजय थपलियाल,प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित, थाना प्रभारी नवनीत भंडारी ने पर्यावरण मित्रों तथा सभी विभागों के कर्मचारियों, तीर्थयात्रियों सहित तीर्थ पुरोहितों,  के साथ बदरीनाथ मंदिर परिसर, ब्रह्मकपाल, अलकनंदा तट गांधी घाट पर सफाई अभियान चलाया तथा स्वच्छता शपथ हेतु हस्ताक्षर अभियान में भी शामिल हुए ।झाड़ू से स्वयं सफाई कर स्वच्छता ही सेवा थीम को साकार किया।
         इस अवसर पर श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि देश की आन-बान, शान को समर्पित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ  ( आरएसएस) के शताब्दी वर्ष, तथा विजयदशमी के शुभ अवसर पर तथा राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी, भारत के  पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय लाल बहादुर शास्त्री जी  की जयंती पर आज परम सौभाग्य से मुझे  श्री बदरीनाथ धाम में श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति तथा नगरपंचायत बदरीनाथ के संयुक्त तत्वावधान में श्री बदरीनाथ धाम में "स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़ा में शामिल होने का अवसर मिला।
    उन्होंने स्वच्छता अभियान मे शामिल सभी विभागों व संस्थाओं का आभार ब्यक्त करते हुए श्री बद्रीनाथ धाम की गरिमा के अनुरूप स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने का आवहान किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ