पाँचवी पुण्य तिथि पर बरिष्ठ भाजपा नेता स्व0 मोहन प्रसाद थपलियाल को अर्पित की श्रद्धांजलि।।

ज्योतिर्मठ,10अक्टूबर।
            भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष (राज्यमंत्री) स्वर्गीय श्री मोहन प्रसाद थपलियाल  की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर "स्वर्गीय मोहन प्रसाद थपलियाल राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान" तपोवन में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर  स्वर्गीय मोहन प्रसाद थपलियाल  को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

         इस अवसर पर क्षेत्र के सुप्रसिद्ध कवि डॉ0भगत सिंह राणा  ने अपनी कविताओं के माध्यम से स्वर्गीय थपलियाल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके संस्मरणों को याद किया।
 कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण संस्थान में अध्यनरत  6 ट्रेडों में  प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
 इस अवसर पर स्वर्गीय थपलियाल जी के जेष्ठपुत्र श्री ओमप्रकाश थपलियाल, क्षेत्र के प्रसिद्ध कवि डॉ भगत सिंह राणा, वन पंचायत तपोवन के सरपंच श्री भालचंद चमोला, संस्थान के सभी कर्मचारी एवं संस्थान में अध्यनरत सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
  इधर ज्योतिर्मठ नगर मे भी भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने स्व0  मोहन प्रसाद थपलियाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, इस अवसर पर बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, भाजपा जिला महामंत्री अरुण मैठाणी, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण फरकिया सहित भाजपा के जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ