श्री रामलीला महोत्सव रविग्राम :-- आज होगा सीता स्वयंबर के दृश्यों का भव्य मंचन।।

ज्योतिर्मठ, 27 अक्टूबर। 
          सांस्कृतिक परिषद रविग्राम द्वारा विगत 56वर्षों से अनवरत आयोजित वार्षिक रामलीला महोत्सव के तीसरे दिवस सोमवार को सीता स्वयंबर व परुषराम-लक्ष्मण संवाद के दृश्यों का भव्य मंचन होगा।
        श्री रामलीला महोत्सव के दूसरे दिवस के मंचन की शुरुवात राजा दशरथ के महल में भगवान राम के अवतरण से हुई, जहां महर्षि नारद ने आकाशवाणी के माध्यम से विष्णु अवतार की महिमा का वर्णन किया गया। दर्शकों ने नवजात भगवान श्री राम के दर्शन कर पुष्प वर्षा की।  इसके पश्चात् गुरु विश्वामित्र के आगमन पर राजा दशरथ से श्री राम व लक्ष्मण को यज्ञ रक्षा हेतु मांगने की लीलाओं का मार्मिक मंचन हुआ।
     बाल रूपी राम एवं लक्ष्मण द्वारा विश्वामित्र के साथ वन यात्रा व यज्ञ के दौरान  राक्षसी ताड़का व सुभाऊ द्वारा यज्ञ विधवन्स के बाद श्री राम द्वारा दोनों राक्षसों का बध के दृश्यों का भाव पूर्ण मंचन किया गया।
       दूसरे दिवस का मंचन रामायण के बालकांड पर आधारित है, जिसमें ताड़का वध अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक दर्शाया गया। आयोजनकर्ता सांस्कृतिक परिषद रविग्राम के मुख्य संरक्षक हर्षवर्धन भट्ट  के अनुसार  रामलीला उत्तराखंड की सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न अंग है, रविग्राम में विगत 56 वर्षों से अनवरत आयोजित हो रही है। परिषद द्वारा 11 दिवसीय इस रामलीला मंचन में प्रतिदिन नई लीला का मंचन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकारों में रविग्राम वार्ड के बालक बालिकाओं के साथ साथ गांव के वरिष्ठजनों द्वारा  अभिनय किया जा रहा है ।
       सांस्कृतिक परिषद रविग्राम के अध्यक्ष  महेंद्र नंबूरी  ने बताया कि  56वीं  श्री रामलीला में पहली बार बालिकाओं द्वारा विभिन्न पात्रों के रूप मे किया जा रहा अभिनय मुख्य आकर्षण का केंद्र  है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ