बदरीनाथ/ज्योतिर्मठ,22 अक्टूबर।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बुधवार को भगवान श्री बदरीविशाल के दर्शन किए। वह सड़क मार्ग से बदरीनाथ धाम पहुंचीं।
मंदिर पहुंचने पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति प्रभारी अधिकारी/अधिशासी अभियंता विपिन तिवारी ने उनका स्वागत किया, उन्हें भगवान बदरीविशाल का अंगवस्त्र एवं प्रसाद भेंट किया गया।
श्री बद्रीनाथ धाम पहुँचने से पूर्व मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष ने ज्योतिर्मठ मे भगवान नृसिंह के दर्शन /पूजन किए।
इस दौरान बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, भाजपा नगर मंडल महामंत्री समीर डिमरी सहित अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया।
0 टिप्पणियाँ