पर्वतीय शिल्पकार कल्याण सभा ज्योतिर्मठ इकाई का हुआ गठन,, कुशला लाल लोहानी बने अध्यक्ष।।

ज्योतिर्मठ, 13अक्टूबर।
       पर्वतीय शिल्पकार कल्याण सभा ज्योतिर्मठ इकाई का गठन करते हुए कुशला लाल लोहानी को अध्यक्ष एवं बुद्धि लाल घुनियाल को महामंत्री चुना गया।
   
     
 पर्वतीय शिल्पकार कल्याण सभा चमोली के अध्यक्ष गिरीश आर्य की अध्यक्षता मे यहाँ ब्लॉक सभागार मे हुई बैठक के उपरांत सर्व सम्मत्ति से कुशला लाल लोहानी को अध्यक्ष, ललिता देवी व बुद्धि लाल को उपाध्यक्ष, बुद्धि लाल घुनियाल को महामंत्री, विनोद शाह -कोषाध्यक्ष, प्रेम लाल सेजवाल -प्रचार मंत्री तथा दीपचंद कनियाल को संयुक्त मंत्री चुना गया।
    जिलाध्यक्ष श्री आर्य ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाज व संगठन के हित मे कार्य करने का आवहान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ