नन्दानगर/चमोली, 19सितंबर।
तहसील घाट नंदानगर में अतिवृष्टि से कुल दस लापता लोगों में कुंतरी फाली लगा सरपाणी से एक जीवित बचें, जबकि सात के शव बरामद हुए हैं। धुर्मा गाँव में दो लापता की खोजबीन जारी है।
ग्राम कुंतरी,लगा फाली सरपाणी में कुंवर सिंह पुत्र श्री बलवंत सिंह (उम्र लगभग 42)(जीवित बचें जिनका इलाज हायर सेंटर में चल रहा जबकि कांता देवी पत्नी कुंवर सिंह (38),विकास और विशाल पुत्र कुंवर सिंह (उम्र दोनों की 10 वर्ष,नरेन्द्र सिंह पुत्र कुताल सिँह 40वर्ष,जगदम्बा प्रसाद पुत्र ख्याली राम(70),भागा देवी पत्नी जगदम्बा प्रसाद 65वर्ष,देवेश्वरी देवी पत्नी दिलबर सिंह 65वर्ष के शव बरामद कर लिए गए हैं।
इधर तहसील घाट नंदानगर के ही दुर्मा में लापता गुमान सिंह पुत्र चन्द्र सिंह उम्र75वर्ष तथा ममता देवी पत्नी विक्रम सिंह उम्र वर्ष की खोजबीन जारी है।
0 टिप्पणियाँ