बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती की अध्यक्षता मे हुई समीक्षा बैठक, यात्रा एवं कार्यालय व्यवस्था को दुरस्त करने के निर्देश।।

ज्योतिर्मठ,09 सितंबर।
                  बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती की  अध्यक्षता में  यात्रा तथा कार्यालय व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक ज्योर्तिमठ स्थित बीकेटीसी कार्यालय सभागार में संपन्न हुई जिसमें विभिन्न कार्ययोजनाओं पर विचार विमर्श पश्चात प्रस्ताव पारित हुए। बैठक का संचालन बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने किया।
          बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने बताया कि बैठक में ज्योतिर्मठ स्थित श्री नृसिंह मन्दिर कार्यालय / विश्राम गृह, संस्कृत विद्यालय एवं महाविद्यालय में बायोमैट्रिक मशीन लगाये जाने,संस्कृत विद्यालय ज्योतिर्मठ में छात्रों हेतु छात्रावास निर्माण किये जाने, अधिकारी-कर्मचारी कर्मचारी  स्वीकृति  के पश्चात अवकाश पर जाने संबंधित निर्देश, मन्दिर समिति की ज्योतिर्मठ स्थित भू संपति के सीमांकन की काररवाई हेतु  चमोली स्थित विधि कार्यालय  ज्योतिर्मठ में बनाये जाने,अधिकारियों/कर्मचारियों को ई-ऑफिस का प्रशिक्षण देने हेतु आईटीडीए हेतु समन्वय स्थापित करने, कार्यालयों,विद्यालयों विश्राम गृहों  अधिनस्थ मन्दिरों के सफल संचालन हेतु संबंधित कर्मचारियों के साथ-साथ 15-15 दिनों में समीक्षा बैठक किये जाने, समिति के अधिनस्थ मन्दिरों में मन्दिर की गरिमा के अनुरूप पुजारियों को ड्रेस कोड के अनुसार ही नित्य नियम पूजाएं सम्पादित करने,शंकराचार्य गद्दी स्थल में भी  दान पात्र लगाये जाने,
 श्री नृसिंह मन्दिर एवं श्री वासुदेव मन्दिर तथा शंकराचार्य गद्दी स्थल में स्पीकर के माध्यम से विभिन्न भाषाओं में उनका महात्म्य बताये जाने संबंधित प्रस्ताव पारित हुए।
             मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया संस्कृत विद्यालयों में  बच्चों को स्मार्ट शिक्षा के तहत विद्यालयों में प्रोजेक्टर लगाये जाने चाहिए तथा समय-समय पर मन्दिर वाहन से बच्चों के भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे ।श्री भविष्य बदरी मन्दिर के संबंध में निश्चित दूरी अन्तराल में साईन बोर्ड लगाये जाने पूछताछ काउँण्टर एवं प्रसाद काउण्टर का निर्माण किये जाने पर प्रस्ताव पारित हुए।
            बैठक में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान विधि अधिकारी एसएस बर्त्वाल,प्रधान सहायक संदीप कपरूवांण,अवर अभियन्ता गिरीश रावत, प्राचार्य डीपी थपलियाल,प्रधानाचार्य अरविन्द पंत, वरिष्ठ सहायक भूपेन्द्र राणा,अमित देवराड़ी एवं  समस्त कर्मचारीगण उपस्थिति रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ