नन्दानगर/चमोली, 18सितंबर।
नन्दानगर विकास खण्ड के दुर्मा गाँव व नगर पंचायत नन्दानगर के कुंतरि लगा फाली वार्ड मे बादल फटने के बाद भारी तबाही हुई है।
प्रारंभिक सुचना के अनुसार नगर पंचायत नंदानगर के वार्ड कुन्तरि लगाफाली मे भारी वर्षा के कारण मलबा आने से 06 भवन पूर्ण छतिग्रस्त हुए है घटना मे 05 लोग लापता है 02 को बचा लिया गया है।
एसडीआरएफ टीम नंदप्रयाग पंहुच गयी है, एनडीआरएफ भी नन्द प्रयाग के लिए गोचर से नन्दप्रयाग को रवाना हो गयी।
सीएमओ द्वारा जानकारी दी गयी कि मेडिकल टीम,तीन 108 एम्बुलेंस मौके पर रवाना कर दी गयी हैं।
0 टिप्पणियाँ