बद्रीनाथ/ज्योतिर्मठ, 12अगस्त।
श्री बद्रीनाथ धाम महायोजना 2025 के अंतर्गत जिला प्राधिकरण एवं कार्यदायी संस्था के विरोध में एराइवल प्लाज़ा से साकेत तिराहे तक एक विशाल जन आक्रोश रैली निकाली गई । साकेत तिराहे पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने शासन को 13 सूत्रीय मांगों का स्मरण कराते हुए चेतावनी दी कि यदि सभी मांगों को न माना गया तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा जिसकी पूर्ण जिमेदारी शासन प्रशासन की होगी।
सभा को सयुंक्त संघर्ष समिति के कार्यकारी अध्यक्ष /होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मेहता, मनदीप भंडारी, प्रधान ग्राम बामणी/ पांडुकेश्वर मनोरमा मेहता,क्षेत्र पंचायत सदस्य साधना कन्नी, महिला मंगल दल अध्यक्ष बीना पंवार, पंडा पंचायत सचिव रजनीश मोतीवाल आदि ने सम्बोधित किया। बजरंग बली गुफा के संत भी शामिल रहे।
अध्यक्ष राजेश मेहता ने यात्रियों की सीमित संख्या के प्रावधान को समाप्त करने के लिए चार धाम होटल एसोसिएशन को आंदोलन का आह्वान किया ।
आंदोलन को देखते हुए आज अपरान्ह जिलाधिकारी से वीडियो कॉन्फ्रेंस माध्यम से वार्ता हुई और मांगो पर चर्चा हुई, जिस पर जिलाधिकारी के अनुसार उन्होंने सभी मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत करा दिया है। और दो सप्ताह में निस्तारण करने का अश्वासन दिया। बद्रीश संयुक्त संघर्ष समिति ने सभी 13 सूत्रय मांगो के पूर्ण समाधान होने तक संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया है।
0 टिप्पणियाँ