श्री बद्रीनाथ/ज्योतिर्मठ, 14अगस्त।
श्री बद्रीनाथ धाम महायोजना 2025 के अंतर्गत कार्यदायी संस्था के विरोध मे आयोजित आक्रोश रैली एराइवल प्लाज़ा से गांधी घाट, तप्त कुंड, ब्रह्मकपाल तक निकाली गयी, जिसमे सैकड़ो लोगों ने प्रतिभाग किया।
अनियंत्रित नदी कटान के कारण तप्त कुंड, गांधी घाट, ब्रह्मकपाल क्षेत्र खतरे की जद में आ गए हैं। बद्रीश संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्यों ने कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर, सहायक इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर आदि को मौके पर बुलाकर दरकते गांधी घाट की दीवारों को दिखाया। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों द्वारा यह कहने पर कि उनके पास गांधी घाट को बचाने के लिए न तो कोई डिज़ाइन है न ही कोई कार्य योजना, जिसे सुनकर बद्रीश संयुक्त संघर्ष के सदस्य भड़क गए, और संस्था के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।
संघर्ष समिति द्वारा कार्यदायी संस्था को 18 अगस्त तक गांधी घाट पर सुरक्षा दीवार लगाने की अंतिम चेतावनी दी गयी, यदि ऐसा नहीं हुआ उग्र आंदोलन कर कार्य बहिस्कार किया जाएगा।
समिति के पदाधिकारियों ने श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति को भी चेताया और गांधी घाट की सुरक्षा करने की मांग गयी।
प्रभावित स्थल गाँधी घाट पर सभा को सम्बोधित करने वालों मे राजेश मेहता, प्रवीण ध्यानी, अशोक टोडरिया, गौरव पंचभैया, मनदीप भंडारी, संगीता मेहता, सरला भण्डारी व महिला मंगल दल बामणी की अध्यक्ष बीना पंवार आदि प्रमुख थे।
0 टिप्पणियाँ