नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह के नेतृत्व मे विभिन्न संगठनों व भू धसाव प्रभावितों के एक प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर भू धसाव पीड़ितों की समस्याओं का यथाशीघ्र समाधान करने की मांग की है।
ज्ञापन मे कहा गया है कि स्लोप ट्रीटमेंट कार्यों को शुरू करने से पूर्व भूमि का मुआवजा तय करने व किए जाने वाले कार्यों का पूर्ण विवरण प्रभावितों के समक्ष रखे जाने, भू धसाव के कारण असुरक्षित हुई भूमि एवं ट्रीटमेंट कार्यों के लिए अधिग्रहण की जाने वाली भूमि का मुआवजा 40लाख रूपये प्रति नाली किए जाने, उत्तराखंड शैली मे बने पुश्तेनी भवनों/गौशालाओं का मुआवजा भी आवासीय भवनों की तर्ज पर दिए जाने, राजीव आवास एवं प्रधानमंत्री आवास को अनुदान सहित आवासीय भवनों की तर्ज पर भुगतान करने, प्रभावित हुए होमस्टे, व्यावसायिक प्रतिष्ठान व व्यावसायिक भवनों से स्लेब सिस्टम हटाते हुए आवासीय भवनों के मानकों के अनुरूप मुआवजा दिए जाने, ब्यापारियों को आपदा के दौरान वर्ष 2023 मे मुआवजा देने का आदेश हुआ था जिस पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई, यथाशीघ्र मुआवजा दिए जाने की मांग की गई है।
इस ज्ञापन मे मारवाड़ी से विष्णुप्रयाग तक प्रस्तावित तटबंध निर्माण का विस्तार करते हुए ऐरा पुल तक तटबंध निर्माण किए जाने के साथ ही जोशीमठ के सुरक्षित क्षेत्रों मे हल्का निर्माण करने की अनुमति दिए जाने की मांग की गई है।
ज्ञापन देने वालों मे मूल निवासी स्वाभिमान संगठन के अध्यक्ष भुवन चन्द्र उनियाल, सचिव समीर डिमरी, संरक्षक भगवती प्रसाद नंबूरी, भाजपा नगर अध्यक्ष अमित सती,ब्यापार संघ अध्यक्ष नैन सिंह भण्डारी, देव पुजाई समिति ज्योतिर्मठ के अध्यक्ष अनिल नंबूरी, पूर्व ईओ भगवती प्रसाद कपरुवाण,जेपी भट्ट, प्रकाश सती, पालिका सभासद गण प्रवेश डिमरी, प्रदीप पंवार, ललिता देवी, व प्रदीप भट्ट आदि प्रमुख थे।
0 टिप्पणियाँ