सामाजिक संस्था फुलान्ति विकास समिति तपोवन एवं एकल विद्यालय अभियान समिति के अध्यक्ष आचार्य भालचन्द्र चमोला ने यहाँ सरस्वती शिशु मंदिर ज्योतिर्मठ के उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले भैय्या बहिनों को सम्मानित किया।
विद्यालय के वंदना सत्र के दौरान दीप प्रज्जवलन के उपरांत अपने सम्बोधन मे आचार्य चमोला ने एकल विद्यालय अभियान के साथ ही पर्यावरण एवं प्रकृति संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध फुलान्ति विकास समिति के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि गरीब व शिक्षा से वंचित नौनिहालों को कैसे शिक्षा से जोड़ा जाय इसके लिए एकल विद्यालय अभियान समिति निरंतर प्रयासरत रहते हुए दूरस्थ अंचलो मे एकल विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है।
इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य बद्री सिंह नेगी, सहायक आचार्यगण ओम प्रकाश, अवतार सिंह घरिया, अनिल पंवार, मंजू कपरुवाण, दीपा पंवार, बबीता चौहान, ऊषा पंवार, वर्षा राणा, शिवांगी बिष्ट, अंजनी व सरस्वती आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ