श्री बद्रीनाथ/ज्योतिर्मठ,
बद्रीनाथ धाम बद्रीश संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में जारी विरोध प्रदर्शन के क्रम मे रविवार को भी विशाल रैली एराइवल प्लाजा से बस अड्डे होते हुए साकेत तिराहे तक निकली गयी, जिसमे प्राधिकरण एवं कार्यदायी एजेंसी के विरुद्ध नारेबाजी की गई, बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने भी बद्रीनाथ धाम पहुंचकर आंदोलन का समर्थन किया।
सयुंक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष पीताम्बर मोल्फा ने समिति की कोर कमेटी मे लिए गए निर्णय के अनुसार सोमवार से धरना प्रदर्शन करने का आह्वान किया जिसका सभी लोगों ने समर्थन किया, सोमवार सुबह 10 बजे से साकेत तिराहे पर धरना प्रदर्शन कार्यक्रम सुनिश्चित हुआ है।
रविवार को सभा को सम्बोधित करने वालों मे पीताम्बर मोल्फा, राजेश मेहता, डॉ जमुना प्रसाद रैमानी, मनदीप भंडारी, व पंडा पंचायत के अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी आदि रहे।
बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने रविवार को श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचकर आंदोलन का समर्थन किया, उन्होंने बद्रीश संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ एक औपचारिक बैठक की जिसमें प्रमुख समितियों एवं पंचायतों के प्रमुखों ने समस्याओं से अवगत कराया एवं वस्तुस्थिति से उन्हें अवगत कराया।
विधायक श्री बुटोला ने बद्रीश संयुक्त संघर्ष समिति की सभी मांगों को आगामी विधानसभा सत्र में उठाने का आश्वासन देते हुए आंदोलन को अपना समर्थन दिया।
0 टिप्पणियाँ