स्वच्छता ही सेवा मिशन के तहत आईटीबीपी व बीकेटीसी कार्मिकों ने नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ मे चलाया स्वच्छता अभियान।।

ज्योतिर्मठ, 07 अगस्त। 
                     स्वच्छता ही सेवा मिशन के अंतर्गत भारत तिब्बत सीमा पुलिस ( आईटीबीपी) तथा श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी )कर्मचारियों‌ ने श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में आज वृहत्त स्वच्छता अभियान चलाया।
   श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती की पहल पर गुरुवार को जोशीमठ स्थित प्रथम वाहिनी आईटीबीपी के जवानों  तथा अधिकारियों ने श्री नृसिंह मंदिर पहुंच कर  भगवान श्री नृसिंह बदरी  के दर्शन के उपरांत बीकेटीसी कर्मचारियों के साथ श्री नृसिंह मंदिर के परिसर, सहित मंदिर की दीवारों पर रस्सी के सहारे जाकर सफाई अभियान चलाया।
                  इस अवसर पर  आईटीबीपी बीपी प्रथम वाहिनी के अधिकारी तथा जवान सहित बीकेटीसी मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, प्रशासनिक अधिकारी विवेक थपलियाल, श्री नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरवाण , प्रबंधक भूपेंद्र राणा,पुजारी सुशील डिमरी  सहित सभी कार्मिक मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ