हेलीकाप्टर से रेसक्यू किए गए 61लोगों को आईटीबीपी मातली शिफ्ट किया गया, रेसक्यू किए गए लोगों को गतंव्य तक भेजा जा रहा है।

उत्तरकाशी, 07अगस्त।
               हर्षिल धराली में आई आपदा के बाद राहत बचाव कार्य निरंतर जारी है, सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ ,पुलिस समित सभी संबंधित एजेंसियां रेस्क्यू में युद्ध स्तर से जुटी हैं।
     प्राप्त सूचनानुसार गुरुवार को सुबह 10 बजे तक 61 लोगों को हेली से आईटीबीपी मातली शिफ्ट किया जा चुका है। रेस्क्यू किए गए लोगों को उनके गंतव्य तक भेजने के प्रबंध भी सुनिश्चित किए गए हैं।
     
       मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ