"माणा पास एमटीबी 2025" के शुभारंभ के के लिए मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण,, मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता टी शर्ट पर प्रतीक चिन्ह "भरल"का भी किया विमोचन।।

देहरादून/ज्योतिर्मठ, 28अगस्त।
        स्की माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर माणा पास एमटीबी 2025 के सफल आयोजन हेतु आमंत्रण दिया। और माणा पास- बद्रीनाथ से होने वाले शुभारंभ के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की गई।
     इस मौके पर  मुख्यमंत्री श्री धामी ने प्रतियोगिता की टी-शर्ट पर ‘भरल’ के प्रतीक-चिह्न (लोगो) का विमोचन भी किया गया।
एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने सीमांत धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ज्योतिर्मठ- जोशीमठ को पर्यटन की मुख्यधारा से जोड़ने हेतु दो महत्वपूर्ण विषयों से  मुख्यमंत्री जी को अवगत कराते हुए कार्यवाही का आग्रह किया जिनमें जोशीमठ को हेली सेवाओं से जोड़ा जाए, ताकि आपदा या स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थितियों में स्थानीय जनता को सड़क अवरोध  की समस्या न झेलनी पड़े और पर्यटकों को भी  सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
 इसके साथ ही जोशीमठ की बंद पड़ी रोपवे सेवा को पुनः सुचारु करने का आग्रह भी किया ताकि पर्यटकों को औली एवं आसपास के क्षेत्रों तक पहुँचने में सुगमता होगी तथा क्षेत्रीय पर्यटन को नया प्रोत्साहन मिलेगा।
----- क्या है माणा पास एमटीबी प्रतियोगिता----?
          माणा पास एमटीबी चैलेंज, 5632 मीटर की ऊँचाई पर स्थित माणा पास में आयोजित होने वाली एक अद्वितीय एवं उच्च स्तरीय साहसिक साइक्लिंग प्रतियोगिता है। इस वर्ष यह चौथी प्रतियोगिता आयोजित होगी,  इस साहसिक प्रतियोगिता को इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। 
 स्की माउन्टनेरिंगएसोसिएशन इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारतीय सेना, आईटीबीपी, बीएसएफ के साथ ही उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों की टीमें भाग लेती हैं, उन्होंने बताया कि
 रैली का प्रमुख उद्देश्य माणा पास को साहसिक खेलों के माध्यम से वाइब्रेंट टूरिज़्म को बढ़ावा देना तथा उत्तराखंड को वैश्विक साहसिक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ