उत्तरकाशी के धराली मे हुई भयानक आपदा के बाद नजदीकी कैम्प हर्षिल से सेना का एक राहत एवं बचाव दल सबसे पहले घटनास्थल धराली पहुंचा था, इस दल मे सेना की गढ़वाल स्काउट्स बटालियन के साथ ही अन्य यूनिटों के जवान भी थे।
नौ स्वतंत्र पर्वतीय ब्रिगेड ग्रुप मुख्यालय के निर्देश पर सेना की विभिन्न यूनिटों के 150से ज्यादा जवान राहत एवं बचाव कार्यों मे लगे हैं। रेसक्यू ऑपरेशन के लिए अनेक प्रकार के इक़्यूपमेंट मौके पर पहुंचाए जा रहे हैं।
वायुसेना के चीनूक एवं एमआई 17हेलीकाप्टर राहत एवं बचाव कार्यों के लिए देहरादून पहुँच गए है। विभिन्न स्थानों पर अवरुद्ध सड़क खोलने के लिए चीनूक हेलीकाप्टर से मशीनों को पहुँचाया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ