श्री बद्रीनाथ/ज्योतिर्मठ।
बद्रीश संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में एक विशाल जनसमूह ने एराइवल प्लाजा से साकेत तिराहे तक रैली निकली और शासन प्रशासन को अपनी मांगों से चेताया। साकेत तिराहे पर बामणी ग्राम की मातृ शक्ति धरने पर बैठी और जब तक सभी मांगो का समाधान नही हो जाता तब तक धरने पर बैठने का संकल्प दोहराया। धरना स्थल साकेत तिराहे पर सभा को संबोधित करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष राजेश मेहता, बद्रीश पंडा पुरोहित पंचायत के अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी, व्यापार सभा के महासचिव वीरेंद्र शर्मा, डॉ जमुना प्रसाद रैमानी, धर्मेंद्र नैथानी ने 13सूत्रीय मांगों को दोहराते हुए और कहा कि अगर आवश्यक हुआ तो कपाट बंद होने के बाद भी आंदोलन जारी रहेगा।
कन्हैया चौहान ने कहा कि मास्टर प्लान समिति में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भूमिका सुनिश्चित की जानी चाहिए। उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता आशीष नेगी ने श्री बद्रीनाथ धाम को बचाने के लिए देहरादून से दिल्ली तक संघर्ष का आवहान किया।
गुरुवार को धरना पर बैठने वालों में मंजू देवी, कुसुम मेहता,शांति शर्मा,भवानी भंडारी, प्रेमा भण्डारी,उपली कोठरी, विजया देवी, चंदा देवी, विजया डाडी रही।
बद्रीश संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष पीताम्बर मोल्फा ने जनसमर्थन को उत्साहवर्धक बताते हुए सभी का आभार प्रकट किया।
0 टिप्पणियाँ